फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 स्थानों पर बनेंगे पब्लिक टॉयलेट्स, आज खुलेंगी निविदाएं

Sat, 18 Jun 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजियाबाद
विज्ञापन
bathrooms signs - फोटो : boredpanda
विज्ञापन
नगर निगम पीपीपी मॉडल पर शहर में पब्लिक टॉयलेट्स बनाएगा। पहले चरण में 50 स्थानों पर बनने वाले टॉयलेट्स के लिए शनिवार को निविदाएं खोली जाएंगी।
विज्ञापन

इन पब्लिक टॉयलेट्स के लिए नगर निगम को सरकार की ओर से फंड नहीं मिला है। जन सहभागिता और प्राइवेट फर्मों से पीपीपी मॉडल पर इनका निर्माण कराया जाना है। निगम ने शुरू में सिटी, मोहननगर, वसुंधरा, कविनगर और विजयनगर जोन में 50 प्रमुख स्थानों को टॉयलेट्स बनाने के लिए चिह्नित किया है।

हालांकि  करीब 150 जगह तय की गई थीं, लेकिन इनका निर्माण कई चरण में कराया जाएगा।
 बीओटी प्रभारी व उप नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त का कहना है कि प्राइवेट फर्म अपनी लागत पर टॉयलेट बनाएंगी और निगम को हैंडओवर कर देंगी। इसकी लागत निकालने के लिए नगर निगम शौचालय के पास ही उन्हें निर्धारित अवधि तक मिनी यूनिपोल लगाने की इजाजत देगा।
विज्ञापन



पब्लिक टॉयलेट्स निर्माण के लिए चयनित प्रमुख स्थल
पप्पू कालोनी प्रयास पार्क, वार्ड-60 में शांति मौर्य रोड, जीडीए मार्केट सेक्टर-3 राजेंद्र नगर, शालीमार गार्डन बी-ब्लाक, प्राइमरी पाठशाला इंदिरा कालोनी, तिकोना पार्क, श्यामपार्क मेन, पाइप मार्केट, लाजपतनगर, इंदिरापुरम थाने के सामने, कड़कड़ गांव में रामलीला मैदान के पास, सीएल रोड पर, वैशाली सेक्टर-3, मकनपुर तालाब के पास, डी-ब्लाक ब्रिज विहार, पुराना विजयनगर थाने के पास, बागू-क्रिश्चयन नगर, चरण सिंह कालोनी, भूड़भारत रोड, संजय गीता पार्क के पास,
विज्ञापन



एमएमएच कालेज के पास, लोहिया नगर लाल क्वार्टर, नया रेलवे स्टेशन के पास, हिंडन ईको पार्क, मरकज मस्जिद के पास, एडीआर चौक के पास, कविनगर जोनल कार्यालय के पास, विवेकानंदनगर फ्लाईओवर के पास, हॉकी स्टेडियम के पास।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें