फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर महिला से 4.40 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। ठगों ने शालीमार गार्डन इलाके में रहने वाली महिला को खाद्य पदार्थ की कंपनी की डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर खाते में करीब 4.40 लाख रुपये जमा करा लिए। महिला ने ठगी का एहसाल होने पर शालीमार गार्डन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शिवानम अपार्टमेंट में रहने वाली महिला नीलम कुमार ने बताया कि कुछ समय पूर्व उसके पास मेल आई थी। जिसमें खाने का सामान बेचने वाली नामी कंपनी की डीलरशिप देने का भरोसा दिया गया था। मेल के आधार पर उसने अपने तैयारी की और वहां बताए गए सभी जरूरी दस्तावेज मेल के जरिए भेजने के बाद आरटीजीएस के माध्यम से बताए गए अकाउंट में 4.40 लाख रुपये भेज दिए। पीड़िता को इस दौरान डीलरशिप मिलने के लिए कुछ दिन का समय दिया गया था। काफी समय बीतने के बाद जब उसने नागपुर महाराष्ट्र स्थित कंपनी के कार्यालय में फोन कर जानकारी की तो पता चला कि उन्होंने ऐसी कोई मेल नहीं भेजी है। शालीमार गार्डन एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें