फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर भागे पांच बदमाश, दो दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को चकमा देकर भागे पांच बदमाश, दो दबोचे
विज्ञापन

बीबीनगर। थाना पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पांच बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। बताया गया कि बदमाश शिकारपुर क्षेत्र में आपराधिक वारदात कर भाग रहे थे। पुलिस के गाड़ी को रोकने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

बीबीनगर थाना प्रभारी निरिक्षक अवधेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बीती रात पुलिस टीम ग्राम आकापुर टियाना बार्डर पर चेकिंग के बाद ग्राम अहमदानगर से होते हुए सैदपुर की तरफ आ रही थी। रास्ते में एक कार चेकिंग के लिए रोकने पर उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाश मनोज उर्फ विनय निवासी खैरपुर और अशोक सिरोही निवासी ग्राम सैदपुर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पांच बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गए। बताया कि बदमाश शिकारपुर क्षेत्र के कादराबाद गांव में एक अपराधिक वारदात को अंजाम देकर भाग रहे थे। थाना पुलिस भागे पांच अपराधियों सोनू निवासी खरकाली, कालू व भाटी निवासी ग्राम गढ़ी थाना बाबूगढ़ छावनी, प्रवीन व अरुण निवासी तिबड़ा की तलाश कर रही है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जेे से एक कार, एक तमंचा, कारतूस और खोखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें