फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एटीएम में पत्ती लगाकर निकाले 3.54 लाख, ढाई साल बाद प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। वर्ष 2023 के फरवरी और मार्च माह में लिंकरोड थानाक्षेत्र के महाराजपुर स्थित एटीएम में पत्ती लगाकर 3.54 लाख रुपये चुराने का मामला पुलिस ने करीब ढाई साल बाद एक जनवरी 2026 को दर्ज किया। यह कार्रवाई पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर की। प्राथमिकी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की महाराजपुर शाखा के मुख्य प्रबंधक तुषार रिचर्ड्स की तहरीर पर दर्ज हुई है। जबकि बैंक ने चोरी की सीसीटीवी कैमरा फुटेज के साथ मार्च 2023 में ही पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन


दर्ज मामले में बैंक प्रबंधक ने बताया कि वर्ष 2023 के फरवरी और मार्च माह में कुछ खाता धारकों ने शिकायत की थी। उन्होंने खाते से रुपये कटने लेकिन एटीएम से नगदी न मिलने की शिकायत की थी। प्रबंधन ने अपने स्तर से इस मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में एक अंजान व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दिया। जब छानबीन की तब सामने आया कि आरोपी ने पांच फरवरी 2023, 26 फरवरी, 11 मार्च 2023, 12 मार्च, 18 और 19 मार्च 2023 को एटीएम में पत्ती लगाकर ग्राहकों की 3.54 लाख रुपये की नगदी को चोरी की थी। साक्ष्य मिलने के बाद प्रबंधन ने 28 मार्च 2023 को लिंकरोड थाने में तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। तब पुलिस ने जांच की बात कहकर शिकायत रख ली। इसके बाद 29 जुलाई 2024 को शाखा प्रबंधक ने दोबारा शिकायत दी और पुरानी शिकायत का भी उल्लेख किया। आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस ने वर्ष 2025 तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की। तब प्रबंधन ने कोर्ट का रुख किया और शिकायत दी। साथ में 28 मार्च 2023 और 29 जुलाई 2024 को दी शिकायत की प्रति भी कोर्ट में पेश की। इस पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अब जाकर मामला दर्ज किया। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने में किस स्तर से लापरवाही बरती गई है, इसकी जांच की जाएगी। साथ ही विस्तृत रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश भी का जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें