फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: उधार की रकम न चुकाने पर युवक को सरिया से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। अंकुर विहार थानाक्षेत्र के अल्वी नगर कॉलोनी निवासी मुकीम ने कॉलोनी के ही रहने वाले असलम उनके भाई ताहिर और सूरज व सचिन नाम के व्यक्तियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। विवाद उधार लिए रुपये व उसका ब्याज न चुकाने की वजह से होने की बात सामने आई है। मुकीम को सरिया से पीटकर घायल करने का आरोप है। पुलिस ने घायल के भाई मोहम्मद खुर्शीद की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज मामले में मोहम्मद खुर्शीद आलम ने बताया कि उनके छोटे भाई मुकीम ने असलम से दस हजार रुपये उधार लिए थे। भाई रुपये व ब्याज समय से नहीं दे पाया। इस पर असलम ने अपने भाई ताहिर व दो साथियों सूरज व सचिन से मुकीम को कार्यालय पर बुलाया। आरोप है कि कार्यालय पर आरोपियों ने लोहे की सरिया से मुकीम की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल भाई को उन्होंने दिल्ली स्थित जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। कार्यवाहक एसीपी अंकुर विहार सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें