फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 35 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के अमराला गांव में कलेक्शन करने आए एक निजी फाइनेंस कंपनी के एजेंट फरियाद ने 35 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

मेरठ जनपद के खरखौदा स्थित गांव उलधन निवासी फरियाद एक निजी फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट हैं। फरियाद ने बताया कि मंगलवार को वह भोजपुर के गांव अमराला गांव में लोगों से किस्त की रकम वसूलने आया था। कलेक्शन के बाद दोपहर के समय वह बाइक से वापस लौट रहा था। तभी फरीदनगर-अमराला संपर्क मार्ग पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे जबरन रोक लिया और बैग लूटने लगे। फरियाद ने विरोध किया तो बदमाश उसकी पिटाई कर बैग लूटकर भाग गए। बैग में 35 हजार रुपये की नकदी और कंपनी के आवश्यक दस्तावेज थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि फरियादी बार-बार बयान बदल रहा है। घटना संदिग्ध लग रही है। फरियाद का आपराधिक इतिहास है। वह पॉक्सो और दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें