गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना क्षेत्र स्थित न्यू आर्यनगर में रहने वाले मांगेराम के साथ ड्राई फ्रूट खरीदने का विज्ञापन दिखाकर 3.16 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने सिहानीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि न्यू आर्यनगर में रहने वाले मांगेराम के मुताबिक उन्होंने जम्मू स्थित रेशम घर कॉलोनी की एक दुकान का ड्राई फ्रूट का विज्ञापन देखा। इस दौरान उन्होंने ड्राई फ्रूट खरीदने के नाम पर आरोपी दुकानदार ने उनके साथ उपरोक्त रकम की ठगी कर डाली। यह रकम उनके खाते से आठ सितंबर से 15 सितंबर तक निकाली गई है। आरोप है कि इसी बीच आरोपी दुकानदार ने उन्हें सीबीआई की आईडी दिखाकर धमकी दी कि वह उनकी हत्या कर देंगे। साइबर फ्रॉड होने और धमकी मिलने के बाद से पीड़ित काफी भयभीत है। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।