फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मशीनों के बीच दबकर हेल्पर की मौत, ड्राइवर हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मशीनों के बीच दबकर हेल्पर की मौत, ड्राइवर हिरासत में
विज्ञापन

मसूरी। डासना में एनएच-9 चौड़ीकरण के काम में तैनात एक मशीन के हेल्पर की दो मशीनों के बीच दबने से मौत हो गई। हादसे के वक्त हेल्पर एक मशीन को बैक करा रहा था। इसी दौरान वह पीछे खड़ी मशीन और बैक कराई जा रही मशीन के बीच दब गया। पुलिस ने मशीन के चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

डासना में एनएच-9 चौड़ीकरण का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह मशीन से यहां पुरानी सड़क तोड़ने का काम चल रहा था, जिस पर सीकरी गंज गोरखपुर का रहने वाला ड्राइवर सूरज सिंह और होशियारपुर पंजाब का रहने वाला हेल्पर जतिन (19) तैनात था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:30 इस मशीन को चालक सूरज बैक कर रहा था। हेल्पर जतिन नीचे उतरकर उसे बैक करा रहा था। इस दौरान उसे पीछे पहले से खड़ी मशीन का पता नहीं चला और वह दोनों मशीनों के बीच दब गया। गंभीर हालत में उसे सर्वोदय अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान सुबह करीब 8:30 बजे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मसूरी पुलिस ने चालक सूरज सिंह को हिरासत में ले लिया। एसएचओ ओपी सिंह का कहना है कि मृतक जतिन के परिजनों को सूचना दे दी गई है। देर रात तक उनकी ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें