फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार प्रचारकों को बुलाकर चुनावी माहौल बनाएगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टार प्रचारकों को बुलाकर चुनावी माहौल बनाएगी कांग्रेस
विज्ञापन

गाजियाबाद। लोकसभा क्षेत्र में फिलहाल चुनाव प्रचार की रंगत फीकी है। शहर हो या देहात जनता चुनाव में शामिल होती नजर नहीं आ रही। इसलि अब राजनीतिक दल स्टार प्रचारकों की रैली कराकर चुनाव प्रचार में तड़का लगाने की तैयारी कर रहे हैं। भाजपा ने सुषमा स्वराज की सभा करा शुरूआत कर दी है, जल्द ही कांग्रेस के स्टार प्रचारक गाजियाबाद में होंगे। कांग्रेस अलग-अलग नेताओं को बुलाकर चुनावी माहौल बनाएगी।
कांग्रेस प्रत्याशी और संगठन की ओर से हाईकमान को स्टार प्रचारकों की जनसभा कराने के लिए सूची भेज दी है। पार्टी संगठन और प्रत्याशी की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी, वेस्ट यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, प्रमोद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर समेत कई स्टार प्रचारकों की जनसभा कराए जाने की डिमांड की है। हाईकमान जल्द ही इस डिमांड पर निर्णय कर जनसभा की अनुमति दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जातीय समीकरण साधने की तैयारी
कांग्रेस ने नेताओं की जनसभाओं के जरिए जातीय समीकरण साधने का प्रयास कर रही है। गुलाम नबी आजाद की जनसभा मुस्लिम बहुल क्षेत्र में कराई जा सकती है। वहीं शीला दीक्षित और प्रमोद तिवारी की जनसभा के जरिए ब्राह्मण वोटरों को साधने का प्रयास किया जाएगा। प्रियंका गांधी की रैली के जरिए पुराने कांग्रेसियों को जोड़ने की कोशिश रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें