फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपति कर न चुकाने पर निगम ने की फैक्ट्री सील

विज्ञापन
विज्ञापन
संपत्ति कर न चुकाने पर निगम ने की फैक्ट्री सील
विज्ञापन

गाजियाबाद। बकाया संपत्ति कर न चुकाने पर नगर निगम के अधिकारियों ने मंगलवार को उद्योग कुंज स्थित एक फैक्ट्री सील कर दी। नोटिस के बावजूद फैक्ट्री संचालक ने टैक्स जमा नहीं कराया था। वहीं सीलिंग करने पहुंची टीम को देखकर तीन अन्य फैक्ट्री संचालकों ने टैक्स की बकाया रकम चुका दी। 31 मार्च तक टैक्स न चुकाने वालों से निगम 12 फीसदी ब्याज वसूलेगा।
विज्ञापन

नगर निगम के कविनगर जोन के प्रभारी हरि कृष्ण गुप्ता ने बताया कि उद्योग कुंज स्थित विनियोगा फैक्ट्री पर 12 लाख 87 हजार 882 रुपये टैक्स के बकाया थे। कई बार नोटिस के बावजूद बकाया रकम नहीं जमा कराई गई। इसके बाद मंगलवार को फैक्ट्री सील कर दी गई। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अमृत स्टील व बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र की तीन अन्य फैक्ट्रियों पर भी 4.44 लाख की रकम बकाया थी। नगर निगम की टीम इन फैक्ट्रियों पर सीलिंग के लिए पहुंची तो प्रबंधन ने मौके पर ही संपत्ति कर की बकाया रकम जमा करा दी। इसके बाद उन पर सीलिंग की कार्रवाई नहीं की गई। जोनल अधिकारी ने बताया कि कई अन्य बकाएदार प्रतिष्ठानों को भी नोटिस जारी किए गए थे। कुछ प्रतिष्ठानों ने बकाया रकम जमा करा दी है। जिन्होंने बुधवार को टैक्स जमा नहीं कराया, उन पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें