मसूरी। क्षेत्रांतर्गत गोदाम के सामने खड़ी गाड़ी की तिरपाल काटकर उसमें से अंग्रेजी शराब की 30 पेटीयां चुरा ली गई हैं। थाना मसूरी में गाड़ी के चालक ने अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
दंदोखर खेडा खानपुर मलिहाबाद लखनऊ निवासी श्रीकांत पुत्र राकेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि श्री गंगा इंडस्ट्रीज के लिए गाड़ी अंग्रेजी शराब लेकर चली थी। मसूरी के यूनाईटेड स्प्रिट लिमिटेड के गोदाम के समीप गाड़ी खड़ी की थी। 6 जनवरी की सुबह 4 बजे गाड़ी का निरीक्षण किया तो उसके गाड़ी के पीछे से तिरपाल काटकर उसमें से 25-30 शराब की पेटियां चोरी हो चुकीं थीं। चालक ने 112 पर काल कर पुलिस बुलाई। गाड़ी के चालक श्रीकांत पुत्र राकेश कुमार निवासी दंदोखर खेड़ा खानपुर मलिहाबाद लखनऊ ने अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि चालक की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, जांच-पड़ताल कर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।