फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सेवानिवृत्त अधिकारी समेत 3 लोगों से 1.38 करोड़ की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त अधिकारी उमाकांत जेना (62) निवासी वसुंधरा से विदेशी मुद्रा में निवेश कराने का झांसा देकर 68.60 लाख रुपये की ठगी कर ली। इसी तरह कारोबारी सुमित चौहान से फेसबुक फ्रेंड ने फर्जी मोबाइल एप पर शेयर ट्रेडिंग में निवेश कराकर 42 लाख रुपये ठग लिए। वहीं, राजनगर निवासी गुलशन राय अनेजा के मोबाइल फोन पर लिंक भेजकर 27.48 लाख रुपये खातों से ट्रांसफर कर लिए। तीनों पीड़ितों ने साइबर थाने में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

विदेशी मुद्रा में निवेश कराकर 68.60 लाख रुपये ठगे : वसुंधरा में रहने वाले सेवानिवृत्त अधिकारी उमाकांत जेना (62) से साइबर ठगों ने 68 लाख 60 हजार 456 रुपये की साइबर ठगी कर ली। उमाकांत जेना के मुताबिक सात मई 2025 को फेसबुक पर उनकी मुलाकात रचना राय महिला से हुई। इसने डार्विनेक्स ग्लोबल सीएस लिमिटेड नामक एक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के बारे में बताया और मोटे मुनाफे का झांसा दिया। प्रति टेड्रिंग पर 25 से 30 प्रतिशत मुनाफे का झांसा दिया गया। उन्होंने निवेश शुरू किया। कुछ ही दिनों में उनके डी-मैट खाते में 107963 डॉलर मुनाफा होने का झांसा दिया गया। ऐसे में उन्होंने 50 हजार रुपये निकालने का प्रयास किया तो साइबर ठगों ने रूपांतरण शुल्क, तृतीय-पक्ष प्रेषण शुल्क, वॉलेट स्कोर समस्याएं आदि बताकर 35.24 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने यह धनराशि भी ट्रांसफर कर दी। इसके बाद भी वह खाते से रुपये नहीं निकाल सके। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें