फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 29 लाख मतदाता आज चुनेंगे अपना सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
14 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में हो जाएगी बंद
विज्ञापन


833
मतदान केंद्र बनाए गए हैं
3092
मतदेय स्थल पर होगा मतदान
3092
ईवीएम से कराई जाएगी वोटिंग
4121

वीवीपैट मशीन लगाई गई हैं
29
जोनल,192 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगे हैं
270
सुपरवाइजर लगाए गए हैं


वि.स क्षेत्र मतदाता मतदान केंद्र मतदेय स्थल



लोनी 5,23,641 146 530

मुरादनगर 4,67,395 153 515

साहिबाबाद 10,53,661 263 1127

गाजियाबाद 4,76,33 119 506

धौलाना 4,24,010 152 414





गाजियाबाद। गाजियाबाद लोकसभा सीट पर 29 लाख 41 हजार 624 मतदाता शुक्रवार को अपना सांसद चुनेंगे। चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे प्रत्याशियों की किस्मत मतदान के बाद ईवीएम में बंद हो जाएगी। नतीजों के लिए चार जून तक इंतजार करना होगा। सकुशल मतदान संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से तैयारी पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

इस बार 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी से अतुल गर्ग, कांग्रेस से डॉली शर्मा, बहुजन समाज पार्टी से नंद किशोर पुंडीर, राष्ट्रीय जन कर्मठ पार्टी से अंशुल गुप्ता, रवि कुमार पांचाल निर्दलीय, अवधेश कुमार निर्दलीय, पूजा सक्सेना राइट टू रिकॉल पार्टी, धीरेंद्र सिंह भदौरिया सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी, नत्थू सिंह चौधरी निर्दलीय, आनंद कुमार राष्ट्र निर्माण पार्टी, नमह समाज विकास क्रांति पार्टी, औरंगजेब निर्दलीय, अभिषेक पुंडीर निर्दलीय, कविता निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। 29 जोनों में 15 हजार कर्मी मतदान में लगाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें