फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 एकड़ तक में फैलेगा सिटी पार्क

Thu, 22 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
पार्क - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गोविंदपुरम स्थित सिटी पार्क को 50 एकड़ में फैलाने की योजना परवान नहीं चढ पाई। जीडीए ने अब इसे 28 एकड़ तक में ही बनाने का निर्णय लिया है। फिलहाल करीब 15-16 एकड़ जमीन पर पार्क डेवलप हो चुका है।जीडीए को उम्मीद थी कि पार्क के पास किसानों की जमीन जीडीए को मिल जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल इस पार्क के पीछे फ्रीहोल्ड की जमीन है जिसकी कीमत जीडीए से मिलने वाली कीमत से कहीं ज्यादा है इसलिए किसान अपनी जमीन जीडीए को नहीं देना चाहते हैं। जीडीए के प्रभारी अधिकारी, उद्यान एसपी सिसौदिया का कहना है कि फिलहाल पार्क के लिए उन्हें 23 एकड़ जमीन उपलब्ध हो चुकी है।

पार्क से सटे 3-4 एकड़ जमीन पर इस समय किसानों की फसल लगी है। फसल कटने के बाद यह जमीन जीडीए को पार्क के लिए मिल जाएगी क्योंकि इस जमीन का मुआवजा किसान उठा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पार्क से ठीक सटे करीब सवा एकड़ जमीन पर किसान ने सुप्रीम कोर्ट से स्टे ले रखा है।
विज्ञापन


यह जमीन भी अगर भविष्य में मिल जाती है तो पार्क को करीब 28 एकड़ जमीन में फैला दिया जाएगा।फिलहाल पार्क केदो तालाबों में वोटिंग शुरू कर दी गई है। किड्स जोन में झूले लग चुके हैं। ग्रासिंग का काम पूरा हो चुका है। पार्किंग की व्यवस्था भी हो गई है। रोजाना सैकड़ों लोग पार्क आ रहे हैं। सिसौदिया ने दावा किया कि पार्क के निर्माण में उन्होंने एनजीटी के नियमों का पूरा ध्यान रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें