फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाई गायन के साथ होता है राजनगर रामलीला का मंचन

Wed, 21 Sep 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
रामलीला मंचन - फोटो : amarujala
विज्ञापन
श्री रामलीला समिति राजनगर द्वारा कराई जाने वाली रामलीला अपने आप में अनूठी है। शहर में यही एक ऐसी रामलीला है, जिसमें चौपाई गायन के साथ मंचन होता है। राजनगर में 1989 में पहली बार रामलीला का मंचन हुआ। इस रामलीला को 15 लोगों ने मिलकर शुरू किया था।राजनगर रामलीला का मुख्य आकर्षण रामलीला का मंचन है।
विज्ञापन


मेले से ज्यादा यहां लोग मथुरा से आए व्यास जी की चौपाई सुनने और उसके अनुसार ही रामलीला का मंचन देखने पहुंचते हैं। इस रामलीला में मनोरंजन के अन्य साधनों से ज्यादा रामलीला मंचन की व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जाता है।

संस्थापक सदस्य रामगोपाल कौशिक ने बताया कि इस रामलीला की खासियत है कि इसमें गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित रामायण की चौपाई के आधार पर रामलीला का मंचन होता है। यहां रामलीला मंचन देखने के शौकीन लोग ही आते हैं।
विज्ञापन


शुरूआत के पांच साल तक वृंदावन के कलाकार ही रामलीला का मंचन करते थे, लेकिन उसके बाद से मथुरा से रामलीला की टीम आती है। उसके बाद से लगातार मथुरा से मथुरा दास चतुर्वेदी की मंडली ही रामलीला का मंचन करती आ रही है। अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बताया कि इस रामलीला का मुख्य उदेश्य रामायण का ज्ञान बेहतरीन मंचन के माध्यम से बांटना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें