फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 दिन नहीं चलेगी गोमती एक्सप्रेस, कई ट्रेनों का बदलेगा रूट

Fri, 04 Nov 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
गोमती एक्सप्रेस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अगले एक महीने के दौरान अगर आपको कानपुर रूट पर ट्रेन से सफर करना है तो ट्रेनों की जानकारी पहले ही कर लें। 11 नवंबर से 7 दिसंबर तक नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द रहेंगी तो कई ट्रेनों के रूट बदलेंगे। इनमें कई ट्रेनें ऐसी है जो गाजियाबाद से होकर गुजरती हैं।
विज्ञापन


ऐसे में गाजियाबाद से कानपुर, लखनऊ रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।रेलवे अधिकारियों के मुताबिक तकरीबन एक महीने तक कानपुर सेंट्रल और कानपुर ब्रिज के बीच गंगा पुल को सुदृढ़ करने के लिए मेंटनेंस वर्क किया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने एक महीने का ट्रैफिक ब्लाक लिया है।

ऐसे में 50 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली-लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस 11 नवंबर से 7 दिसंबर तक रद्द रहेगी। दिल्ली से लखनऊ जाने वाली यह प्रमुख ट्रेन हैं, ऐसे में हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लखनऊ से कासगंज, आगरा, अमृतसर जाने वाली कई अन्य ट्रेनें भी कैंसल रहेंगी।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्री ट्रेनों के निरस्त होने और रूट बदलने की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 139 से भी ले सकेंगे।मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस (अप-डाउन) कानपुर सेंट्रल से इलाहाबाद व मुगलसराय के रास्ते चलाई जाएगी।

प्रयाग-चंड़ीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से इलाहाबाद व सुल्तानपुर के रास्ते, आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस और गोरखपुर-हिसार गोरखधाम एक्सप्रेस, दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस,  मुरादाबाद से शाहजहांपुर व लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें