फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: मुठभेड़ में 25 हजार इनामी बदमाश गिरफ्तार, कांबिंग के दौरान भाग रहे दूसरे बदमाश को भी दबोचा

Sat, 02 Dec 2023 11:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर

सार

एक 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह शनिवार की रात को पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के मकसद से गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन
बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंभावली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। बदमाश पैर में गोली लगने के कारण घायल हुआ। जिसको सीएचसी में भर्ती कराकर उपचार दिलाया। वहीं पुलिस ने कांबिंग के दौरान फरार आोरपी को भी जंगल में से पकड़ा। पुलिस पर जानलेवा हमला और तमंचे कारतूस बरामद होने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह शनिवार की रात को पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के मकसद से गश्त कर रहे थे। इसी बीच दो संदिग्ध व्यक्तियों की बाइक पर सवार होकर आने की सूचना मिली। पुलिस सर्तक हो गई और सिखैड़ा से नयाबांस के रास्ते पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने बाइक को रोकने का इशारा किया तो बाइक सवार बदमाशों ने खुद को घिरा देख तमंचे से पुलिस पर फायर झोंका, गनीमत रही कि पुलिस गोली का शिकार होने से बाल बाल बची।

तने में ही पुलिस ने आत्म सुरक्षा के लिए बदमाश पर फायरिंग कर दी। जिससे मठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को सरकारी अस्पताल में उपचार दिलाया।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि पकड़े गया बदमाश 25 हजार का इनामी है। जिस पर गाजियाबाद और नोएडा में कई चोरी और आम्र्स एक्ट जैसे गंभीर मामले में दर्ज हैं। वहीं पुलिस से बचकर भाग रहे बदमाश को भी जंगल में कांबिंग के दौरान पकड़ लिया है, जिसने अपना नाम अब्दुल्ला निवासी मुंडाली मेरठ बताया है।

सीओ ने बताया कि घायल बदमाश अजय उर्फ बब्बू निवासी भटैल हाफिजपुर, हापुड़ में धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहा था। सीओ ने बताया कि बदमाशों से बाइक, तमंचा, कारतूस, चाकू और खोखा बरामद हुआ है। रविवार को दोनों बदमाशों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें