फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे से बिजली गुल, लोगों ने किया प्रदर्शन

Sat, 03 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
Power cut - फोटो : demo
विज्ञापन
 बिजली का तार टूटने से बीते 28 घंटे से तीन कालोनियों में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। शुक्रवार को गुस्साए लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि विद्युत निगम के कर्मचारियों ने महिलाओं से अभद्रता की।बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2 बजे शिवम विहार और फ्रेंड्स कालोनी में ट्रांसफार्मर के पास बिजली का तार टूट गया। इसके चलते दोनों कालोनियों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


लोगों ने इसकी शिकायत विद्युत निगम के कर्मचारियों से की लेकिन तार नहीं जोड़ा गया। 24 घंटे तक बिजली नहीं आने से गुस्साए कालोनी के लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। आरोप है कि विद्युत निगम के कर्मचारियों ने महिलाओं से अभद्रता की। गुलशन, रामपाल त्यागी, रामकेश, विमला, दीप्ती, राजेंद्र, देवेंद्र, रश्मि, निशा, गीता, सतबीरी, संजय आदि मौजूद रहे।


इसके अलावा उखलारसी, न्यू डिफेंस कालोनी में बृहस्पतिवार देर रात बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसडीओ एसपी गौतम का कहना है कि कालोनी की विद्युत आपूर्ति जल्द ही बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन


चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार
मुरादनगर। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी का मोबाइल बरामद किया है। एसओ ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व एक युवक का मोबाइल चोरी हो गया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर मोबाइल बरामद कर किया। एसओ ने बताया कि चोरी के मोबाइल के साथ जहीर निवासी पठानान कालोनी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें