फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महाअभियान में 22 हजार मतदाता हुए डिजिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के महाअभियान में 22 हजार से अधिक मतदाताओं को डिजिटाइज किया गया है। इसके बाद भी 10 लाख 11 हजार 547 मतदाता बचे हुए हैं। इसके साथ ही सोमवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम वित्त सौरभ भट्ट की तरफ से मतदाताओं को ऑनलाइन मौजूद लिस्ट में अपने नामों को एक बार जांच कर बीएलओ से संपर्क करने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने यह लिस्ट बीएलओ को भी दी है। इससे वह भी लोगों के बीच जाकर इस कार्य में मदद कर सकें। एडीएम ने बताया कि डिजिटाइजेशन के लिए बीएलओ की ड्यूटी लगी हुई है। अधिकारी इस पर नजर रख रहे हैं। कुल 28 लाख 37 हजार मतदाताओं में 61.69 फीसदी को डिजिटाइज किया जा सकता है।
विज्ञापन





उम्र में दिक्कत तो किसी के नाम में



सेंटर पर वेरिफिकेशन के लिए लगे बीएलओ से मिली जानकारी के अनुसार कुछ फॉर्म की जांच में उनकी 2003 में दी गई और अब की उम्र में अंतर है। अब की उम्र के अनुसार कुछ उस वक्त नाबालिग थे, जब उनका मतदाता पहचान पत्र बना। इसके साथ ही कई फॉर्म में नाम में अंतर है। इससे वेरिफिकेशन में दिक्कत आ रही है और फॉर्म डिजिटाइज नहीं हो पा रहे हैं। एडीएम ने बताया कि इस प्रकार के मामलों में फॉर्म आठ भरकर सुधार किया जा सकता है। उम्र के मामले में प्रमाणपत्र देना होगा। इसके बाद भी यह ठीक नहीं हो सकेगा।




नए मतदाताओं के नाम 28 दिसंबर की लिस्ट में आएंगे



एसआईआर में मतदाताओं के वेरिफिकेशन के साथ नए मतदाताओं को जोड़ने का कार्य भी चल रहा है। इस बीच कुछ लोग अपना नाम सूची में न देख परेशान हो रहे हैं। इस पर एडीएम वित्त का कहना है कि पहले 20 को एक लिस्ट आएगी, इसमें नए मतदाताओं के नाम नहीं होंगे। 28 दिसंबर को जो लिस्ट आएगी, उसमें अभी भरे गए नए फॉर्म मतदाताओं को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें