साहिबाबाद। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने सोमवार देर शाम 22 उप निरीक्षक को इधर से उधर किया है। इन तबादलों में 13 उप निरीक्षक को चौकी प्रभारी बनाया है। वहीं, आठ को हल्का प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप निरीक्षक प्रिंस चौधरी को डीसीपी का पीआरओ नियुक्त किया है।
डीसीपी ने बताया उप निरीक्षक योगेश को रामप्रस्थ चौकी, विनोद कुमार तुलसी निकेतन, सोहन वीर सिंह नेहरू गार्डन चौकी, आदित्य कुमार खोड़ा गांव, शील चंद्र लोधी चौक, भूपेंद्र प्रताप सिंह वैशाली चौकी, चित्र कुमार मोहन नगर चौकी, ललित कुमार पाइप मार्केट चौकी और पृथ्वी पाल सिंह को सीमा थाना चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इनके साथ ही सुमित उपाध्याय को श्यामापार्क चौकी, धर्मेंद्र कुमार शनि चौक चौकी, सत्यजीत सिंह को फर्रूखनगर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि महिला उप निरीक्षक श्वेता कनावनी चौकी, भारती सिंह डीएलएफ हल्का प्रभारी, संदीपा मलिक सूर्य नगर चौकी पर लगाई है। इनके अलावा तुलसी निकेतन चौकी प्रभारी अमित कुमार को कौशांबी थाना, प्रवेंद्र प्रताप सिंह तोमर को साहिबाबाद और मंगल सिंह को इंदिरापुरम थाने में संबद्ध किया है।