फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: संपत्ति विवाद में दंपती के साथ मारपीट, 6 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। अल्वी नगर कॉलोनी में संपत्ति विवाद में कुछ लोगों ने दंपती के साथ मारपीट कर उनको घायल कर दिया। दंपती को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मोहसिन ने शिकायत देकर आरोप लगाया है कि नवंबर माह में कॉलोनी निवासी दिलशाद से मकान खरीदा था। वह अपनी पत्नी समरीन के साथ मकान में रहने लगे थे। दो दिन पहले वह पत्नी के साथ दिल्ली गए थे। उनके जाने के बाद हिना, सबीना समेत समीर उर्फ रफीक, बसी, आरसी व जाकिर ने मकान में घुसकर कमरों के ताले तोड़ कर मकान पर कब्जा कर लिया। जब वह घर पर पहुंचे तो देखा कि गेट के ताले टूटे हुए थे और कमरे में रखा सामान गायब था। पूछताछ की तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें