फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में गिरफ्तार युवकों के गाजियाबाद कनेक्शन तलाश रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बम विस्फोट की धमकी देने वाले संदिग्धों के गाजियाबाद कनेक्शन तलाशेगी पुलिस
विज्ञापन

गाजियाबाद। मेरठ, शामली, निजामुद्दीन और गाजियाबाद समेत सात स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो सगे भाइयों की गिरफ्तारी के बाद अब उनके गाजियाबाद से कनेक्शन की पड़ताल शुरू कर दी गई है। गाजियाबाद पुलिस और खुफिया विभाग उनके गाजियाबाद कनेक्शन को तलाशेगी। उनके मोबाइल में मिले गाजियाबाद के नंबरों को ट्रेस कर पुलिस उनके रहबरों तक पहुंचने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

शामली पुलिस की गिरफ्त में आए मेरठ निवासी गुलजार राजा और शहजाद के पास से बरामद मोबाइलों में गाजियाबाद के भी कई संदिग्ध नंबर मिले हैं। यह नंबर भी पुलिस जांच के दायरे में हैं। एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल का कहना है कि शामली पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं। इसमें अगर दूसरे जिलों में जाकर भी वह पड़ताल करेगी। इसके बावजूद संदिग्धों के मोबाइल में जो नंबर मिले हैं, उनमें से कुछ की लोकेशन गाजियाबाद में भी मिली है। अपने स्तर पर भी इसकी जांच कराई जाएगी। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पड़ताल कराई जाएगी कि इन मोबाइल नंबरों को चलाने वाले लोग कौन है और गिरफ्तार संदिग्धों से उनका क्या कनेक्शन है। वह किसी आतंकी गतिविधि में तो संलिप्त नहीं हैं। उनका कहना है कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है। हालांकि फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें