फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा टेंडर घोटाले में पहली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नोएडा टेंडर घोटाले में पहली जमानत
गाजियाबाद। नोएडा टेंडर घोटाले के केस में सुप्रीम कोर्ट से पहली बार किसी अभियुक्त को जमानत मिली है। प्रोजेक्ट इंजीनियर रामेंद्र सिंह की पत्नी और केस की अभियुक्त बबीता को कोर्ट ने जमानत दे दी है। आदेश की मूल प्रमाणित कॉपी मिलते ही बबीता डासना जेल से रिहा हो जाएगी। इस केस में रामेंद्र सिंह भी अभियुक्त हैं।
जानकारी के अनुसार नोएडा प्राधिकरण टेंडर घोटाले केस की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में प्रोजेक्ट इंजीनियर रामेंद्र सिंह की पत्नी बबीता का नाम सीबीआई ने जोड़ा था। आरोप है कि रामेंद्र सिंह ने रिश्वत के रुपयों से बबीता के नाम पर एक दुकान खरीदी थी, जिसका किराया बबीता के खाते में हर महीने ट्रांसफर होता था। वहीं, बबीता को उसने घोटाले के एक आरोपी ठेकेदार की कंपनी में नौकरी पर रखा हुआ दिखाया था। इसके तहत 25 हजार रुपये प्रति महीना बबीता के खाते में ट्रांसफर किए जाते थे, लेकिन बबीता उस कंपनी में नौकरी नहीं करती थी। चार्जशीट में नाम आने पर बबीता ने करीब एक साल पहले कोर्ट में उपस्थित होकर सरेंडर कर दिया था और इन दिनों वह डासना जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबीता के वकीलों ने उसकी जमानत अर्जी सुप्रीम कोर्ट में दी थी, जिसे कोर्ट ने शुक्रवार को स्वीकार करते हुए उसे जमानत दे दी। शनिवार को उसके वकील ऑनलाइन निकाली गई जमानत की कॉपी लेकर सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की अदालत में पहुंचे। अदालत ने वकीलों से आदेश की मूल प्रमाणित कॉपी मांगी है। इसके बाद ही इस पर कोर्ट आदेश पारित करेगी और बबीता जेल से रिहा हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें