फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आयुष्मान योजना में लापरवाही पर 21 अस्पताल पैनल से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और निशुल्क इलाज उपलब्ध कराने में लापरवाही बरतने वाले जिले के 21 अस्पतालों पर शासन स्तर से कार्रवाई की गई है। केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित 35 मानकों पर खरा नहीं उतरने पर इन अस्पतालों को आयुष्मान योजना के पैनल से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि स्टेट एंटी फ्रॉड यूनिट के डाटा एनालिटिक्स और शिकायतों के आधार पर हुई जांच में इलाज की प्रक्रिया से जुड़ी कई अनियमितताएं सामने आई थीं। जांच के दौरान कुछ अस्पतालों में आयुष्मान कार्डधारकों को भर्ती नहीं करने, इलाज के नाम पर अतिरिक्त भुगतान लेने और मरीजों को अनावश्यक रूप से भर्ती दिखाने की शिकायतें मिलीं।
इसके अलावा एक ही मरीज को बार-बार भर्ती करने और ओपीडी में आने वाले मरीज को आईपीडी में भर्ती दर्शाने के मामले भी सामने आए। इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए शासन ने संबंधित अस्पतालों को योजना के पैनल से हटाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सचिन चंद्र वैश्य ने आयुष्मान कार्डधारकों से अपील की कि इलाज के दौरान यदि अस्पताल की ओर से किसी भी तरह का अतिरिक्त भुगतान मांगा जाता है तो इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में करें। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इन अस्पतालों पर कार्रवाई
मैक्सवेल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, जीयो हॉस्पिटल, यशोदा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, ओम आई एंड गायनी सेंटर, देव आई सेंटर, एपेक्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, ली क्रेस्ट हॉस्पिटल, कृष्णा हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, विद्यावती दुबे हॉस्पिटल, स्मार्ट हॉस्पिटल, उत्तम हॉस्पिटल, मीनाक्षी हॉस्पिटल, शिवम हॉस्पिटल एंड हार्ट सेंटर, संतोष सुदर्शन हॉस्पिटल, साई संजीवनी हॉस्पिटल, डेंटल पार्क, आराध्या मेडी लाइफ सेंटर, स्पर्श मेडिकेयर एंड ट्रॉमा सेंटर, नगर हॉस्पिटल और सेंट जोसेफ हॉस्पिटल।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें