फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ऑनलाइन बैंकिंग सेवा का झांसा देकर 2.04 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र की ड्रीम होम्स सोसायटी निवासी अनिल कुमार शुक्ला(50) ने बैंक में ऑनलाइन सेवा का डीमैट खाते खुलवाने को आवेदन किया। अगले ही दिन साइबर ठग का कॉल आया और खुद को बैंक के मुख्य कार्यालय मुंबई से बताया। ऑनलाइन सेवा शुरू करने की बात कहकर दो ओटीपी और क्रेडिट कार्ड के अंतिम छह डिजिट पूछी। इसके बाद दो ट्रांजक्शन में ठग ने दो लाख चार हजार रुपये खाते से ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने वेव सिटी में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि अनिल कुमार शुक्ला के मुताबिक वह बीमार हैं और घर पर ही ऑनलाइन बैंक सेवा का प्रयोग करने के लिए नौ जुलाई को बैंक जाकर आवेदन किया। अगले ही दिन एक अनजान कॉलर ने कॉल किया और खुद को एसबीआई यूनो का प्रतिनिधि अभिषेक शर्मा बताया। इंटरनेट बैकिंग सेवा के लिए कॉलर ने जानकारी ली और मोबाइल पर दो बार ओटीपी भेजे और क्रेडिट कार्ड के अंतिम छह डिजिट की भी जानकारी ले ली। आश्वासन दिया कि 24 घंटे बाद ऑनलाइन बैकिंग सेवा शुरू हो जाएगा। इसके बाद दो ट्रांजक्शन में दो लाख चार हजार रुपये खाते से ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित के मोबाइल पर चार घंटे बाद धनराशि की ट्रांजक्शन का मैसेज आया। पीड़ित ने साइबर ठग के खिलाफ वेव सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें