फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: औद्योगिक प्लॉट दिलाने के नाम पर युवक से दस लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर निवासी युवक तरुण कुमार से औद्योगिक प्लॉट दिलाने के नाम पर दस लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

भोजपुर के रहने वाले तरुण कुमार ने बताया कि गांव निवासी प्रवीण कुमार प्रापर्टी डीलर हैं। तरुण ने बताया कि उसने प्रवीण से औद्योगिक प्लॉट दिलाने के लिए कहा। इसके बाद प्रवीण ने तरुण को सस्ते दामों पर अच्छा प्लॉट दिलाने की बात कहते हुए एक प्लॉट दिखाया। प्लॉट का सौदा 38 लाख में तय हो गया। तरुण ने दस लाख रुपये एडवांस दे दिए शेष रकम बैनामे के समय देनी तय हुई। आरोप है कि प्रवीण बैनामा करने के लिए शुरू में टाल-मटोल करता रहा और बाद में मुकर गया। तरुण ने प्रवीण से अपनी रकम वापस मांगी तो वह परिवार समेत जान से मारने की धमकी देने लगा। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रवीण कुमार निवासी गांव भोजपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें