फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलिवेटेड रोड से पर्यावरण का नहीं हुआ नुकसान: जीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
एलिवेटेड रोड से पर्यावरण को नहीं हुआ नुकसान : जीडीए
विज्ञापन

गाजियाबाद। एलिवेटेड रोड की एनओसी पर शनिवार को यूपी राज्य पर्यावरण इंपेक्ट असेसमेंट अथॉरिटी (सिआ) की एक्सपर्ट कमेटी के सामने जीडीए मुख्य अभियंता ने अपना पक्ष रखा। प्राधिकरण का पक्ष रखते हुए मुख्य अभियंता विवेकानंद सिंह ने एलिवेटेड रोड के निर्माण में पर्यावरण से जुड़े सभी मानकों का ध्यान रखे जाने की बात कही। अब एक्सपर्ट कमेटी सोमवार को यूपी राज्य पर्यावरण इंपेक्ट असेसमेंट अथॉरिटी की मुख्य कमेटी के सामने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। कमेटी एनओसी पर फैसला करेगी।
विज्ञापन

जीडीए की ओर से एलिवेटेड रोड के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मांगने के शासन के भेजे गए पत्र को देखते हुए जल्द ही एलिवेटेड रोड की एनओसी पर फैसला आने की संभावना जताई जा रही है। जनवरी में ही निर्माण और विभिन्न परीक्षणों का कार्य पूरा हो जाने के बाद जीडीए को पर्यावरण संबंधी एनओसी मिलने का इंतजार है। पहले मामला केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्रालय में पेंडिंग था। फिर केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने एलिवेटेड रोड के निर्माण से पर्यावरण को हुई क्षति के बिंदु को जोड़कर राज्य पर्यावरण इंपेक्ट असेसमेंट अथॉरिटी को भेज दिया। फिर नए बिंदु को जीडीए की सलाहकार समिति ने अपने प्रस्ताव में जोड़कर सिआ की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। पर्यावरण को हुए नुकसान की बाबत शनिवार को प्राधिकरण मुख्य अभियंता विवेकानंद सिंह ने सिआ की एक्सपर्ट कमेटी के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने सड़क के निर्माण से कोई नुकसान नहीं होने और इससे शहर को होने वाले लाभ के बारे में अपना पक्ष रखा। अब सिआ एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मुख्य कमेटी इस पर फैसला करेगी। सोमवार को फैसला होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें