फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1200 आवंटियों को अगले माह मिलेंगे फ्लैट

Sat, 27 Aug 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
फ्लैट्स - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
मंडोला विहार में ईडब्ल्यूएस फ्लैट के आवेदन कर्ताओं के लिए अच्छी खबर है। आवास विकास परिषद दुर्बल आय वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए बनाए ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का पजेशन एक सितंबर से देना शुरू कर देगा।
विज्ञापन


एक माह में पजेशन देने का लक्ष्य रखा गया है।परिषद ने वर्ष 2014 के शुरुआत में दुर्बल आय वर्ग के लिए ईडब्ल्यूएस योजना लांच की थी। इसमें वन रूम फ्लैट बनाए गए हैं।

कुल करीब 1200 फ्लैटों के लिए करीब दो हजार आवेदन आए थे। ड्रॉ के बाद इन फ्लैटों का निर्माण शुरू किया गया। फ्लैटों का निर्माण पूरा कर अब आवंटियों को निर्माण के बाद जमा होने वाली रकम का ड्रॉफ्ट जमा करने के लेटर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


एक सितंबर से रुपये जमा करने वाले आवंटियों को पजेशन देना शुरू किया जाएगा। 31 अगस्त तक 47 हजार रुपये का ड्राफ्ट आवंटियों को जमा करवाना है। कुल सात लाख रुपये की कीमत में से बाकी की रकम 15 साल किश्तों में देनी है।

किश्तें पूरी होने के बाद आवंटियों के नाम रजिस्ट्री की जाएगी। आवास आयुक्त आरपी सिंह ने बताया कि सभी आवंटियों को पत्र के माध्यम से पजेशन के लिए सूचित कर दिया गया है। सितंबर में शुरुआती रकम जमा कराकर लोग रजिस्ट्री कराकर परिषद से पजेशन लेटर ले सकते हैं।


फ्लैटों की फिनिशिंग का काम अब भी अधूरा
फ्लैटों की फिनिशिंग का काम अब भी जारी है। फ्लैटों में बिजली फिटिंग और सफेदी आदि का काम अब भी किया जा रहा है। हालांकि परिषद का दावा है कि जल्द से जल्द इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।


 फ्लैट तो तैयार, लोकल कनवेंस नहीं
यहां फ्लैट भले ही तैयार हो गए हों लेकिन अभी तक लोकल कनवेंस की व्यवस्था नहीं की गई है। यहां तक की योजना से लोनी शहर तक के लिए ऑटो भी मुश्किल से मिलते हैं। ऐसे में लोग यहां रहने पहुंचते हैं तो उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें