फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बुजुर्ग को एपीके फाइल भेजकर दो खातों से निकाले 18 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन जोन के कौशांबी थाना क्षेत्र स्थित रामप्रस्थ ग्रीन्स वैशाली में रहने वाले जोबन सिंह सैनी (75) ने साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि साइबर ठगों ने एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर उनके दो बैंक खातों से 18 लाख रुपये अन्य खातों में ट्रांजक्शन कर लिए।
विज्ञापन


एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि जोबन सिंह सैनी के मुताबिक सात नवंबर को उनके मोबाइल पर अनजान कॉलर ने कॉल कर खुद को नोएडा स्थित पीएनबी कार्यालय का प्रतिनिधि बताया। खाते में जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन अपडेट करने को कहा गया। साथ ही बैंक संबंधी डिटेल भी मांगी। इसके बाद उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक एपीके फाइल भेजी और जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन अपडेट करने को कहा। पीड़ित ने एपीके फाइल पर क्लिक किया तो उनका मोबाइल हैक हो गया। इस दौरान साइबर ठगों ने पीएनबी के दो अलग-अलग बैंक खातों से 18 लाख रुपये अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर कर लिए। एडीसीपी ने बताया कि साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें