हाईस्पीड बाइक से करते थे स्नैचिंग, दो गिरफ्तार
साहिबाबाद। चोरी की हाईस्पीड बाइक से लूट और स्नैचिंग करने वाले दो बदमाशों को इंदिरापुरम पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार किया है। उनके पास से सोने की चेन, मोबाइल, तमंचा, चाकू और एफजेड बाइक बरामद हुए है। बदमाश लूट का माल दिल्ली के सराफ को बेचते थे।
इंदिरापुरम एसएचओ संदीप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को वैशाली के चंद्रलक्ष्मी अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी एक युवक से चेन लूटकर भागे थे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी मुरादनगर निवासी किशोर और मुन्ना हैं। दोनों आरोपियों पर छह-छह मुकदमे दर्ज हैं। एसएचओ ने बताया कि आरोपी लूट और स्नैचिंग का माल दिल्ली के एक सराफा को बेचते थे। लुटेरों के पास से बरामद बाइक दिल्ली के किसी सराफ के नाम से रजिस्टर्ड है। लुटेरों ने पूछताछ में बताया कि बाइक उन्हें सराफ ने ही दी है।