फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में एमआर दिखे तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएमजी में अगर एमआर दिखेंगे तो होगी एफआईआर
विज्ञापन

गाजियाबाद। सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों पर एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) और चिकित्सकों की सेटिंग के हमेशा आरोप लगते रहे हैं। एमएमजी अस्पताल में इस तरह की कोई घटना न हो इसको लेकर सीएमएस ने सख्ती शुरू कर दी है। एमएमजी के सीएमएस ने यह कहा है कि अगर कोई भी एमआर अस्पताल परिसर में दिखेगा तो उस पर एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। इसके साथ ही जिस चिकित्सक के पास बैठे मिलेंगे, उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को तीन एमआर पकड़े गए और जिस चिकित्सक के पास यह बैठे थे, उनको भी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएमएस ने निरीक्षण के दौरान तीन एमआर को एक चिकित्सक के पास बैठे हुए पकड़ा और पुलिस को बुला कर एफआईआर दर्ज कराने लगे। पुलिस ने तीनों एमआर से पूछताछ की। बाद में जब उन एमआर ने फिर से न आने की बात कही तो उनको यह निर्देश देते हुए छोड़ दिया गया कि अगर वह अब दोबारा परिसर में दिखेंगे तो सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके साथ ही जिस चिकित्सक के पास यह एमआर बैठे थे, उनको भी नोटिस जारी किया गया है। सीएमएस डॉ. रविंद्र राणा ने बताया कि रोजाना निरीक्षण के दौरान अगर किसी भी केबिन में एमआर बैठे दिखते हैं तो एमआर सहित चिकित्सकों को भी चेतावनी दी जा रही थी। इन तीनों एमआर को पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन यह मान नहीं रहे थे। इसलिए शुक्रवार को पुलिस बुलानी पड़ी। अस्पताल में निशुल्क दवा दी जाती है और बाहर की दवाएं लिखने का कोई नियम नहीं है। ऐसे में दवा कंपनियों के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का अस्पताल में आने का कोई मतलब नहीं बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें