नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पकड़ा
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कालोनी में शुक्रवार दोपहर नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया। बच्ची के परिजनों ने युवक को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पोस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कालोनी में नौ साल की बच्ची रहती है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह लोनी का रहना वाला एक युवक उनके पड़ोस के घर किसी काम से आया। पड़ोस में चाचा के घर उनकी बेटी और चाचा के बच्चे खेल रहे थे। घर में कोई नहीं था। आरोपी ने मौका पाकर सभी बच्चों को पांच-पांच रुपये देकर भगा दिया और बच्ची को 10 रुपये देकर फुसला कर ऊपर के कमरे में ले गया। जहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान कमरे में पहुंची बड़ी बहन ने यह देख कर परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी। परिवार के सदस्यों ने आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। एसएचओ सुभाष सिंह ने बताया कि आरोपी चांद को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।