फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में एनएच 9 पर यूपीगेट से छिजारसी कट तक दौडेगी चार-चार लेन की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-9 : जून में यूपी गेट से छिजारसी कट शुरू हो जाएंगी आठ लेन
विज्ञापन

साहिबाबाद। यूपी गेट से नोएडा सेक्टर-63 के छिजारसी कट के बीच जून में एनएच-9 के आठ लेन शुरू हो जाएंगे। इसका सबसे अधिक लाभ टीएचए समेत एनएच से सटे नोएडा के लोगों को मिलेगा। लोग छिजारसी कट से दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन करीब 20 मिनट में पहुंच जाएंगे। साथ ही इंदिरापुरम से नोएडा व दिल्ली आने-जाने वाले लाखों वाहन चालकों को हाईवे के जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
एनएच-9 पर यूपी गेट से विजय नगर के बीच यातायात का काफी दबाव रहता है। एनएचएआई ने मई में यूपी गेट से विजयनगर के बीच चार-चार लेन बनाने का लक्ष्य रखा था। विजय नगर में पाइप लाइन की शिफ्टिंग का मामला फंस गया। ऐसे में यूपी गेट से छिजारसी कट तक करीब पांच किमी की दूरी में चार चार लेन की सड़क निर्माण में जोर लगाया गया है। छिजारसी कट से शिप्रा मॉल कट तक एक साइड चार लेन की रोड बन चुकी है। यूपी गेट से शिप्रा मॉल कट तक भी एक साइड चार लेन की रोड बन गई है। एनएचएआई के उप महाप्रबंधक मुदित गर्ग ने बताया कि खोड़ा के पास करीब एक किमी की दूरी में चार लेन बन रही है। वहीं सीआईएसएफ कट के पास करीब 500 मीटर की दूरी में निर्माण कार्य चल रहा है। जून में यूपी गेट से छिजारसी कट के बीच चार चार लेन की सड़क शुरू हो जाएगी। फिलहाल यह रोड डीबीएम की होगी, बाद में इसी बीसी किया जाएगा। बीसी रोड फाइनल मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय नगर पुल जुलाई में होगा चालू
एनएच 9 के विजयनगर पुल पर भारी जाम लगता है। यहां पुराने पुल के पास नया पुल बनाया जा रहा है। इसके लिए 32 पिलर गाड़े गए हैं। अब इस पर गाडर रखने का काम भी चल रहा है। एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि इस पुल को जुलाई में चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें