फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चोरी और छिनैती के 16 मोबाइल फोन बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी और छिनैती के 16 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अय्यूब (23) और शहनवाज (22) निवासी बाजीगरान डासना थाना वेव सिटी बताए हैं।
विज्ञापन

एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक दोस्त हैं, इन्होंने विजयनगर से पहले बाइक चोरी की और नंबर प्लेट बदलकर उससे मोबाइल, पर्स झपटते थे। नवयुग मार्किट, नया बस अड्डा, शहीद स्थल, मैट्रो स्टेशन जैसे व्यस्तम रास्तों पर छिनैती और मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। दोनों को रामलीला मैदान गेट पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया है। दोनों से 16 मोबाइल, बाइक और दो हजार रुपये बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें