फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 की सफाई गाड़ी 26 लाख में खरीदी

Sun, 02 Apr 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर निगम में एक और वाहन घोटाला सामने आया है। गाजियाबाद नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने नालों की सफाई और लोडिंग के लिए 53.58 लाख की दो वेक्टरा वाहन खरीदे हैं। एक वाहन के लिए निगम ने 26.79 लाख रुपये खर्च किए हैं, लेकिन मेरठ नगर निगम ने यही वाहन महज 16.50 लाख रुपये में खरीदा है।
विज्ञापन


महापौर ने भी माना है कि निगम अधिकारियों ने एक वाहन पर करीब 10 लाख रुपये ज्यादा खर्च दिखाया है। उन्होंने नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर इस कथित घोटाले की उच्चस्तरीय जांच कराने के लिए कहा है।

नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने 30 दिसंबर 2016 को वेक्टरा हीमैन 175 स्कीड स्टीयर लोडर (6 इन 1 बकेट एंड बैकहो अटैचमेंट के साथ) मोहन नगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फर्म से खरीदी हैं। सेना में वाहन सप्लाई करने वाली वेक्टरा कंपनी के यह वाहन ऐसे डीलर से खरीदे गए हैं, जो न तो कंपनी का अधिकृत विक्रेता है और न ही स्पेयर पार्ट्स बेचता है।
विज्ञापन


इस फर्म के पास कंपनी का अधिकृत सर्विस सेंटर भी नहीं है। नगर निगम मेरठ ने यह वाहन बिना बैकहो अटैचमेंट के करीब 16.50 लाख रुपये में खरीदे हैं। यानी गाजियाबाद में एक बैकहो अटैचमेंट के लिए 10 लाख रुपये ज्यादा का भुगतान किया गया है। माना जा रहा है कि इसी बैकहो अटैचमेंट की रकम में बंदरबांट की गई है।

दो बार किए गए टेंडर
नगर निगम ने यह वेक्टरा वाहन खरीदने के लिए दो बार टेंडर जारी किए हैं। निगम सूत्रों की मानें तो एक बार टेंडर जारी किए गए जिसमें वेक्टरा के अधिकृत डीलर ने निविदा डाली थी। बावजूद इसके यह निविदा नगरायुक्त के स्तर से निरस्त कर दी गई। इसके बाद दोबारा टेंडर कॉल किए गए और ऐसी फर्म से वाहन खरीदे गए जो कंपनी का अधिकृत विक्रेता भी नहीं है।

महापौर-नगरायुक्त आए आमने-सामने
मेरे संज्ञान में आया है कि नगर निगम में दो वेक्टरा वाहन खरीदने के लिए करीब 20 लाख रुपये ज्यादा का भुगतान किया गया है। गैर अधिकृत विक्रेता से वाहन खरीदे गए हैं। निगम में रुपयों की बंदरबांट नहीं होने दी जाएगी। प्रमुख सचिव नगर विकास को इस मामले की जांच के लिए पत्र भेजा गया है। - अशु वर्मा, महापौर

वाहनों की खरीद टेंडर के जरिए नियमों के अनुरूप की गई है। इसमें कोई घोटाला नहीं हुआ है। गाजियाबाद में वेक्टरा स्कीड लोडर के साथ कई अटैचमेंट भी खरीदे गए हैं, जिसकी वजह से रकम में अंतर है। मुझे महापौर के पत्र भेजने की जानकारी नहीं है। - अब्दुल समद, नगरायुक्त
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें