कर्मचारी के सिर पर फावड़े से किया वार, घायल
गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र के नासिरपुर में बुधवार शाम कूड़ाघर के निर्माण में डेयरी संचालक की ईंट लगाने के विरोध किया। इसको लेकर मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि ठेकेदार और उसके भाई ने डेयरी पर काम करने वाले कर्मचारी के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडिकल परीक्षण चल रहा है। दोनों पक्षों में से किसी ने तहरीर नहीं दी है।
सिहानीगेट थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि नासिरपुर में नगर निगम की जमीन पर कूड़ाघर बनाने का काम चल रहा है। पास में एक डेयरी है, जहां पर उसकी ईंट रखी हुई थीं। ठेकेदार के भाई ने कुछ ईंट को उठा लिया। इसका डेयरी पर काम करने वाले कर्मचारी मनवीर ने विरोध किया। आरोपी इसके बावजूद भी नहीं माना। कहासुनी शुरू हो गई। कुछ देर में मारपीट होने लगी। उन्होंने बताया कि मनवीर के सिर पर फावड़े से बार कर लिया गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। गंभीर हालत में उसे एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों में से किसी ने तहरीर नहीं दी है। मनवीर का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।