फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से मना करने पर वार्ड ब्वॉय और स्वीपर को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीने से मना करने पर वार्ड ब्वॉय और स्वीपर को पीटा
विज्ञापन

पहासू । अस्पताल परिसर में शराब पीने से मना करने पर कुछ लोगों ने वार्ड ब्वॉय और सफाई कर्मी की पिटाई कर दी। यही नहीं आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर परिसर में खूब उपद्रव भी मचाया। गंभीर हालत में मारपीट से घायल वार्ड ब्वॉय और सफाई कर्मी को बुलंदशहर रेफर कर दिया गया। पीड़ितों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात चार-पांच लोग कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बैठकर शराब पी रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान अस्पताल के वार्ड ब्वॉय प्रिंस कुमार और सफाई कर्मी रामभूल ने उन लोगों को यहां पर शराब पीने मना किया। इस पर वह लोग भड़क गए और गाली गलौज शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ा कि आरोपियों ने वार्ड ब्वॉय और सफाई कर्मी की पिटाई कर दी। यहीं नहीं आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को भी फोन कर बुला लिया और अस्पताल परिसर मेें जमकर उपद्रव मचाया। मारपीट से घायल दोनों पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत गंभीर होने पर बुलंदशहर रेफर कर दिया गया। पीड़ितों ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। मामले में पीड़ित वार्ड ब्वॉय और सफाई कर्मी की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें