फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन किनारे पिकनिक स्पॉट शहर को देगा नई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडन किनारे पिकनिक स्पॉट शहर को देगा नई पहचान
विज्ञापन


गाजियाबाद। शहर और ट्रांस हिंडन एरिया के लोगों के लिए खुशखबरी है। हिंडन से सटे तीन एकड़ क्षेत्र में जीडीए एक नया पिकनिक स्पॉट विकसित करने जा रहा है। सिंचाई विभाग से जमीन पर सहमति जल्द मिल जाएगी। पिकनिक स्टॉप विकसित करने के लिए सलाहकार फर्म नियुक्त कर दी गई है, जो एलिवेटेड रोड के नीचे व रेलवे ट्रैक से सटे क्षेत्र को विकसित करेगी। यहां लोगों को घूमने के साथ खाने-पीने की सुविधाएं भी मिलेंगी।
जीडीए उपाध्यक्ष रितु माहेश्वरी के निर्देश पर पिकनिक स्पॉट विकसित करने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। सलाहकार फर्म की नियुक्ति के साथ ही जीडीए ने जमीन को लेकर सिंचाई विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। क्योंकि वास्तविकता में जमीन सिंचाई विभाग की है। एनओसी हासिल होने के बाद प्राधिकरण का उद्यान अनुभाग काम शुरू कर देगा। बताया जा रहा है कि मौखिक तौर पर सिंचाई विभाग स्वीकृति दे चुका है, बस लिखित में एनओसी आने का इंतजार है।
विज्ञापन

हिंडन के किनारे सिंचाई विभाग की जमीन बेकार पड़ी है। प्राधिकरण की ओर से पिकनिक स्पॉट विकसित करने से जमीन का विकास होने के साथ सौंदर्यीकरण भी होगा। इसके लिए नोएडा की एक कंपनी को हायर किया गया है। सलाहकार फर्म की ओर से पिकनिक स्पॉट का पूरा डिजाइन तैयार किया जाएगा। फिर डिजाइन प्राधिकरण को मुहैया कराने के बाद उस पर काम शुरू होगा। इससे एलिवेटेड के नीचे से गुजरने वाले लोग भी शहर की सुंदरता को निहार सकेंगे।

सात करोड़ होंगे खर्च, लगेंगे सुंदर फाउंटेन
इस पिकनिक स्पॉट के विकास पर जीडीए की ओर से सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्राधिकरण के उद्यान विभाग पर इसे विकसित करने के साथ देखभाल का भी जिम्मा होगा। यहां उद्यान अनुभाग की ओर से लैंड स्कैपिंग के साथ पशु-पक्षियों की आकर्षक प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। बैठने के लिए बेंचों की व्यवस्था रहेगी। सुंदर और फूलदार पेड़-पौधे भी लगाए जाएंगे। शौचालय की व्यवस्था भी होगी। सुंदरीकरण के लिए आकर्षक 50 फीट ऊंचा फाउंटेन भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन


रेस्टोरेंट के साथ होगी पार्किंग भी
पिकनिक स्पॉट में आने वाले लोगों के लिए खाने-पीने को रेस्टोरेंट भी होगा। साथ ही जाम की समस्या न हो, इसके लिए वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें