फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन पुल पर लगेगा वर्टिकल गार्डन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडन पुल पर लगेगा वर्टिकल गार्डन
विज्ञापन


गाजियाबाद। दिल्ली के आईटीओ पुल की तर्ज पर नगर निगम हिंडन पुल पर वर्टिकल गार्डन लगाएगा। निगम ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दो वर्टिकल गार्डन के बॉक्स लगा दिए हैं। निगम चरणबद्ध तरीके से अन्य बॉक्स लगाएगा। बाहर से आने वाले लोगों को गाजियाबाद स्वच्छ और सुंदर लगे, इसके लिए नगर निगम अपने स्तर से प्रयास कर रहा है। मेयर आशा शर्मा ने बताया कि बेहतर प्लानिंग के साथ इस ओर काम किया जा रहा है। शुरुआत हो चुकी है। नगर निगम हिंडन पुल पर लगी जालियों में वर्टिकल गार्डन के बॉक्स लगाएगा। ऐसे वर्टिकल गार्डन दिल्ली के आईटीओ पुल पर लगे हुए हैं। इस वर्टिकल गार्डन के कई फायदे हैं। पहला यह प्रदूषण को रोकता है और दूसरा आकर्षक लगता है। गाजियाबाद के बाहर आने वाले लोगों के लिए भी अच्छी तस्वीर पेश होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें