फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन


हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुचेसर चौपला के के पास सोमवार दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा घायल है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाइक सवार दो युवक गढ़ की ओर से आ रहे थे, इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हापुड़ के मोहल्ला जसरूपनगर निवासी अमरजीत पुत्र प्रभुदयाल के रूप में हुई, जबकि घायल की पहचान सतेंद्र राव पुत्र राजकुमार निवासी जसरूप नगर के रूप में हुई। थाना प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें