फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक में बेचने के लिए रखे 170 लीटर डीजल को पकड़ा,तस्कर मौके से फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गालंद गांव से 170 लीटर डीजल पकड़ा
- ब्लैक से तेल बेचता था ग्रामीण
- पूर्ति निरीक्षक और पुलिस ने गांव में की छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
पिलखुवा। पूर्ति निरीक्षक धौलाना और कोतवाली पुलिस ने गांव गालंद में मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार दोपहर छापा मारकर कबाड़ी की दुकान पर ब्लैक में बिक्री के लिए रखे 170 लीटर डीजल को बरामद किया। इस दौरान छापेमार टीम को देखकर डीजल तस्कर मौके से भाग गए। पुलिस ने तस्कर की तलाश शुरू कर दी है। डीजल में मिलावट होने के शक को देखते हुए जांच के लिए सैंपल भेजा जा रहा है।
बृहस्पतिवार दोपहर पूर्ति निरीक्षक धौलाना कमलेश झा और पिलखुुवा पुलिस ने गांव गालंद में ब्लैक में डीजल बिक्री की सूचना पर एक कबाड़ी की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने दुकान से 170 लीटर डीजल बरामद किया। इस दौरान छापेमार टीम को देखकर तस्कर मदनलाल मौके से फरार हो गया। पूर्ति निरीक्षक ने डीजल में मिलावट के शक में जांच के लिए सैंपल लिया। पुलिस ने तस्कर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि 170 लीटर डीजल ब्लैक में बेचने के लिए तस्कर लाया था। जिसे बरामद किया गया है। कबाड़ी कबाड़ खरीदने की आड में ब्लैक में तेल बेचने का काम करता था। पेट्रोल पंप दूर होने के कारण आसपास के कई गांव के लोग उससे ब्लैक में तेल खरीदते थे। तस्कर की तलाश की जा रही है। जल्द तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें