बुखार की चपेट में आकर किशोरी की मौत
धौलाना। कंदौला में बुखार की चपेट में आने पर एक सप्ताह के भीतर हुई दौ मौतों ने ग्रामीणों को हिलाकर रख दिया है। बृहस्पतिवार को बुखार की चपेट में आने पर किशोरी की उपचार के दौरान अस्पताल में हुई मौत पर गांव में मातम पसरा हुआ है।
बृहस्पतिवार को दिल्ली स्थित तेगबहादुर में बुखार की चपेट में आने पर किशोरी प्रिया की उपचार के दौरान अस्पताल में हुई मौत पर गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में संक्रामक रोग मरीजों पर हावी हो रहे हैं। मरीज को तत्कालिक लाभ के लिए निजी अस्पतालों की शरण लेनी पड़ रही है। कंदौला निवासी गैंदा जोगी की 16 वर्षीय बेेेेटी प्रिया दो दिन से बुुुुखार से पीड़ित थी। बुखार से पीड़ित प्रिया को परिजन पहले पिलखुवा फिर दिल्ली ले गए। दिल्ली स्थित गुरु तेगबहादुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पड़ोसियों ने बताया कि गैंदा जोगी का परिवार गरीबी की मार झेल रहा है। बेटा सन्नी भी बुखार से गंभीर रूप से पीड़ित है। बता दें कि तेज बुखार की चपेट मे आने पर नौ सितंबर को गांव के ही संजीव बाल्मीकि की भी मौत हो गई थी। दूसरी मौत होने से ग्रामीणों में शोक की लहर है।