फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: झोलाछाप के इलाज से 15 महीने की बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। झोलाछाप के इलाज से लोनी में 15 महीने की बच्ची की मौत हो गई। एमएमजी अस्पताल में लाए जाने पर बच्ची का पेट फूला था। जांच रिपोर्ट के अनुसार लिवर बढ़ा था, लेकिन झोलाछाप गैस का इलाज कर रहा था। भर्ती करने के दौरान ही बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन

एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि लोनी के संगम विहार में रहने वाले आकाश अपनी सवा वर्ष की बेटी कामिनी को बृहस्पतिवार की सुबह एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में बेहोशी की अवस्था में ले आए थे। डॉक्टर ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची के रिश्तेदार महेश ने बताया कि बच्ची को पेट में दर्द की शिकायत थी। पिछले तीन दिन से पास के ही डॉक्टर से उसका इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को वह किसी कार्य से गाजियाबाद आए थे। उसकी अचानक तबीयत खराब हुई तो उसे इमरजेंसी लेकर पहुंचे। सीएमएस ने बताया कि परिजनों के पास मौजूद जांच रिपोर्ट और दवाई के अनुसार बच्ची के लिवर में सूजन थी। उसे दर्द और गैस की दवाई दी जा रही थी। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि अभी इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें