फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एचएसआरपी के बिना दौड़ रहे डेढ़ लाख वाहन, चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में छोटे-बड़े डेढ़ लाख से अधिक वाहन बिना एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट) के दौड़ रहे हैं। इनमें एक लाख से अधिक दोपहिया हैं। लगातार निर्देश देने और अपील करने के बावजूद ये वाहन स्वामी एचएसआरपी नहीं लगवा रहे। अब ऐसे वाहन स्वामियों के खिलाफ परिवहन विभाग सख्त रुख अपनाने जा रहा है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का दावा है कि अगले सप्ताह से अभियान चलाकर ऐसे वाहन स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बिना एचएसआरपी के वाहनों की फिटनेस का कार्य भी नहीं किया जाएगा। वाहन चालक या स्वामी का आसानी से पता लगाने समेत सुरक्षा कारणों से अप्रैल 2019 में एचएसआरपी की अनिवार्यता की गई थी।
हालांकि, पूर्व में भी परिवहन विभाग के अधिकारियों की ओर से ऐसे वाहन स्वामियों के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही जाती रही है, लेकिन धरातल पर उसका असर नजर नहीं आया। नवंबर 2025 में भी विभाग ने अभियान चलाने का दावा किया था और महज 200 वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया था।
विज्ञापन


बोले अधिकारी
बिना एचएसआरपी वाले वाहन स्वामियों को मैसेज भेजे जा रहे हैं। यदि ऐसे वाहन सड़क पर चलते मिले तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए टीमों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

-अमित राजन राय, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें