फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे गैंगरेप स्थल के निकट फार्म हाउस में डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे गैंगरेप स्थल के निकट फार्म हाउस पर डकैती
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे गैंगरेप स्थल के निकट एक फार्म हाउस पर हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने सोमवार रात धाबा बोल दिया। नौकर को बंधक बनाकर बदमाश लाखों का माल लूटकर भाग गए।

करीब साढ़े छह घंटे तक बदमाशों ने फार्म हाउस पर तांडव मचाया। मंगलवार सूबह सूचना पर एसपी सिटी पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने फार्म हाउस मालिक की तहरीर पर सात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



नया गांव चांदपुर निवासी सचिन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एनएच-91 पर दोस्तपुर फ्लाईओवर के निकट फार्म हाउस है। उसमें जैविक खाद बनाया जाता है। फार्म हाउस की रखवाली के लिए चांदपुर निवासी राजपाल चौकीदार रखा हुआ है।

राजपाल ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे चार बदमाश छत के रास्ते से फार्म हाउस में दाखिल हुए। नकाबपोश बदमाशों ने राजपाल को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने फार्म हाउस का गेट खोल दिया।

तीन बदमाश और अंदर आ गए। उन्होंने फार्म हाउस में रखे सामान की लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने राजपाल के साथ मारपीट की। उन्होंने फार्म हाउस की छत पर लगे सोलर पैनल को खोलना शुरू कर दिया।

बदमाशों ने फार्म हाउस में रखे सारे माल को एक जगह एकत्र कर लिया। बदमाशों ने कॉल करके एक डीसीएम गाड़ी को बुलाया। उसमें सारा सामान लाद लिया। करीब साढ़े छह घंटे तक तांडव मचाने के बाद बदमाश भाग गए।

घटना का पता सुबह छह बजे उस समय लगा, जब सचिन फार्म हाउस में दूध लेने गए। फार्म हाउस के मुख्य गेट की कुंडी बाहर से लगी थी। सचिन जब कुंडी खोलकर अंदर पहुंचे तो देखा कि नौकर चारपाई पर बंधा हुआ था।

राजपाल को बंधनमुक्त कराने के बाद सारी जानकारी ली और पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसपी सिटी और नगर व कोतवाली देहात की पुलिस पहुंच गई। सचिन ने पुलिस को बताया कि बदमाश फार्म हाउस से काफी कीमती सामान ले गए।

सचिन ने सामान की कीमत करीब सात लाख रुपये से अधिक बताई है है। वहीं पुलिसकर्मियों ने बताया कि वह रातभर गश्त पर थे। कई बार फार्म हाउस के पास से उनकी गाड़ी गुजरी थी।

गैंगरेप घटना स्थल से चंद कदमों की दूरी पर हुई घटना : 29 जुलाई 2016 की रात नेशनल हाईवे-91 पर गांव दोस्तपुर के निकट बदमाशों ने मां-बेटी के साथ गैंगरेप किया था। उस घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर हुई इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि नेशनल हाईवे के निकट वारदात को अंजाम देना बेहद आसान है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक फार्म हाउस पर सोमवार रात लूटपाट की घटना हुई है। फार्म हाउस मालिक की तहरीर पर सात अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वारदात के खुलासे के लिए दो टीमें गठित कर दी है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। - डॉ. प्रवीन रंजन सिंह-एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें