फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: केडब्ल्यू सृष्टि में पानी के 14 नमूने और फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडब्ल्यू सृष्टि से बृहस्पतिवार को लिए गए 14 नमूने भी फेल पाए गए हैं। इनको मिलाकर इस सोसायटी के पानी के सभी 52 सैंपल फेल मिले हैं।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि बिल्डर की ओर से पेयजल व्यवस्था में सुधार संबंधी कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। मामले में प्रशासन से बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि सोसायटी में कई दिनों से दूषित पेयजल की समस्या बनी हुई जिसकी वजह से वहां से लगातार पानी के नमूने लिए जा रहे हैं। अभी तक लिए गए 52 सैंपल में बैक्टीरिया और टीडीसी की मात्रा मानक से अधिक मिली है।
निरीक्षण के दौरान पेयजल सप्लाई व्यवस्था में भी खामियां मिली हैं नोटिस के बावजूद बिल्डर की तरफ से सुधार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगर एक सप्ताह में पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो प्रशासन से बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें