फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवा उद्यमी योजना के तहत बैंकों में 132 आवेदन अटके

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। युवा उद्यमी योजना के तहत विभिन्न बैंकों में 132 आवेदन अटके हुए हैं। बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान प्रस्तुत रिपोर्ट देखने के बाद सीडीओ अभिनव गोपाल ने नाराजगी जाहिर करते हुए 15 जुलाई तक सभी लंबित आवेदनों के निस्तारण का आदेश दिया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने युवा उद्यमी योजना के तहत ऋण के लिए बैंकों में आवेदन की स्थिति जानी जिसमें जानकारी मिली कि एचडीएफसी बैंक के 37, यूको बैंक के सात, पंजाब एंड सिंध बैंक के 28 तथा इंडियन बैंक के 60 आवेदन बैंक स्तर पर लंबित होने पर रोष प्रकट किया। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर हाल में जुलाई तक लंबित आवेदनों का निस्तारण कर दिया जाए नहीं तो शाखा प्रबंधकों एवं अन्य अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अग्रणी बैंक प्रबंधक को प्रत्येक बैंक शाखा से लंबित प्रकरणों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें