वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत एनएच नौ पर मसूरी की ओर से गाजियाबाद जाते हुए बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से टक्कर मार दी, बाइक सवार युवक टक्कर लगने से गम्भीर घायल हो गया।
ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल बाइक सवार युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।घायल के पिता ने ट्रैक्टर के चालक का नाम, पता अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
ग्राम कचौला धौलाना हापुड़ निवासी दयानन्द शर्मा पुत्र भागीरथ शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाए हैं कि उनका पुत्र कृष्ण शर्मा एक जुलाई को बाइक पर अपने घर से गाजियाबाद ड्यूटी पर जा रहा था। जब वह एनएच नौ स्थित डासना पहुंचा तो पीछे लापरवाही व तेजी से आये ट्रैक्टर चालक ने उसके बेटे की बाइक में टक्कर मार दी और चालक टक्कर मारकर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
राहगीरों ने गम्भीर घायल बाइक सवार को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे पिलखुवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक के पिता दयानन्द शर्मा पुत्र भागीरथ शर्मा निवासी ग्राम कचौला धौलाना हापुड़ ने ट्रैक्टर सं के चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ लापरवाही व तेज गति से ट्रैक्टर चलाकर उसके बेटे की बाइक में टक्कर मारने की एफआईआर दर्ज कराई है।
सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि ट्रैक्टर सं के चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है,ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है,जांच पड़ताल की जा रही है,जांच पड़ताल के बाद वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।