गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में फ्लैट बेचने के नाम पर दिल्ली के रहने वाले नरेंद्र सिंह से एक व्यक्ति ने 13 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि कविनगर के विवेकानंदनगर में रहने वाले राकेश यादव ने खुद को बिल्डर बताकर झांसे में लिया और फ्लैट बुकिंग कर रकम ले ली, लेकिन फ्लैट का बैनामा नहीं लिया।
दिल्ली के कड़कड़ड़ूमा के रहने वाले नरेंद्र सिंह का कहना है कि उनके परिचित ने करीब 10 साल पूर्व उनकी मुलाकात विवेकानंद नगर के रहने वाले राकेश यादव से कराई थी। राकेश ने खुद को बिल्डर बताया और गौतमबुद्धनगर के गिरधरपुर में फ्लैट बनाने की बात कही। जिसमें उसने उनका एक फ्लैट बुक कराया और 13 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि कई बार कहने के बाद भी राकेश ने बैनामा नहीं किया। इसी बीच बिल्डर ने चेक भी दिया जो बाउंस हो गया। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में राकेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।