फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। सीबीआई की टीम ने बुधवार को नोएडा में छापेमार कर रिश्वत ले रहे एक नोएडा के जीएसटी इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गाजियाबाद से गई सीबीआई की टीम ने आरोपी इंस्पेक्टर को हिरासत में लेकर देर रात तक पूछताछ की। सूत्रों की माने तो पूछताछ पूरी होने के बाद सीबीआई टीम आरोपी इंस्पेक्टर को बृहस्पतिवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश कर सकती है।
विज्ञापन

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, एक युवक ने अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर बुधवार दोपहर सीबीआई की टीम को सूचना दी कि वह ट्रक में सामान लेकर नोएडा से होकर जा रहा था। इस दौरान उसे सेक्टर-15 में जीएसटी की टीम ने रोक लिया और उससे जीएसटी के कागज मांगे, जिसमें से उसके पास कुछ कागजात कम थे। इस पर जीएसटी के इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने चालक की गाड़ी को बंद करने की धमकी दी। गाड़ी चालक का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने गाड़ी छोड़ने की एवज में उससे 50 हजार रुपये मांगे, लेकिन उसने मना कर दिया। हालांकि बाद में इंस्पेक्टर ने 30 हजार रुपये लेकर उसे नोएडा के सेक्टर-15 के मेट्रो स्टेशन के नीचे आने की बात कही। उसने कहा कि रुपये मिलने के बाद ही वह उसकी गाड़ी को छोड़ेगा। चालक ने इसकी जानकारी सीबीआई को दे दी, जिसके बाद से सीबीआई की टीम ने इंस्पेक्टर का फोन टैपिंग पर लगा दिया। चालक शाम छह बजे 30 हजार रुपये लेकर पहुंचा तो पहले से मौके पर पहुंची हुई गाजियाबाद की सीबीआई टीम ने आरोपी इंस्पेक्टर को रिश्वत के रुपयों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम देर रात तक उसे सेक्टर-62 स्थित जीएसटी के ऑफिस में ले गई, जहां उससे पूछताछ जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें